प्रॉपर्टी पर लोन की EMI की गणना करें
पुनर्भुगतान शिड्यूल
प्रॉपर्टी पर लोन के लिए सभी कैलकुलेटर
प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर क्या है?
प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर, जिसे प्रॉपर्टी या मॉरगेज़ लोन EMI कैलकुलेटर भी कहा जाता है, एक ऑनलाइन टूल है जो आपकी लोन राशि, पुनर्भुगतान अवधि और ब्याज दर के आधार पर आपकी मॉरगेज लोन EMI की गणना करता है. यहां कुछ तरीके दिए गए हैं, जिनकी सहायता से कैलकुलेटर टूल आपको प्रॉपर्टी पर लोन एप्लीकेशन में मदद करता है:
-
सटीक गणनाएं: प्रॉपर्टी पर लोन (LAP) EMI कैलकुलेटर आपको सटीक तरह से और बिना गलती के EMI की गणना करने में मदद कर सकता है.
-
तुरंत परिणाम: आपको EMI फॉर्मूला से परिणामों की गणना में अधिक समय लग सकता है, जबकि इस टूल से आप तुरंत और सही परिणाम जान सकते हैं.
-
पुनर्भुगतान शिड्यूल: जब आप अपनी फाइनेंशियल ज़रूरतों के आधार पर EMI पैरामीटर (मूल राशि, अवधि और ब्याज दर) को एडजस्ट करते हैं, तो आप यह भी आकलन कर सकते हैं कि क्या अनुमानित EMI आपकी पुनर्भुगतान क्षमता के अनुसार है. जब तक आप अपने लिए आदर्श प्रॉपर्टी पर लोन की EMI प्राप्त नहीं करते हैं, तब तक टूल आपको अपने लोन विवरण को कई बार बदलने की सुविधा देता है. इसका उपयोग करके, आप पुनर्भुगतान शिड्यूल तैयार कर सकते हैं और उसके अनुसार अपनी लोन एप्लीकेशन को तैयार कर सकते हैं.
-
आसान उपलब्धता: LAP कैलकुलेटर आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध है और सभी के लिए मुफ्त है.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के प्रॉपर्टी पर लोन के पात्रता मानदंडों को पूरा करना आसान है. प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से, आप अपने प्रॉपर्टी पर लोन के पुनर्भुगतान के लिए अधिक कुशलतापूर्वक प्लानिंग करने के लिए अधिक बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?
प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करने की प्रोसेस आसान और सरल है:
- उधार लेने वाली राशि चुनें या दर्ज करें.
- अपनी पसंद की अवधि चुनें या दर्ज करें.
- अंत में, ब्याज दर चुनें या दर्ज करें .
प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर आपको कुल देय ब्याज, अस्थायी EMI राशि और कुल पुनर्भुगतान राशि दिखाएगा.
प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर के लाभ
मॉरगेज लोन EMI कैलकुलेटर एक मुफ्त ऑनलाइन टूल है, जो यूज़र को अपनी मॉरगेज लोन EMI को कैलकुलेट करने की सुविधा देता है. प्रॉपर्टी लोन कैलकुलेटर के उपयोग के कुछ लाभ इस प्रकार हैं:
-
तेज़ परिणाम: मात्र कुछ सेकेंड में अपनी EMI राशि जानें
-
इस्तेमाल करने में आसान: यह एक आसान टूल है जिसका इस्तेमाल लगभग हर कोई कर सकता है
-
विभिन्न कॉम्बिनेशन: अपने बजट में फिट होने वाली मासिक किश्त की राशि तक पहुंचने के लिए आप मूल लोन राशि, अवधि और ब्याज दर के विभिन्न कॉम्बिनेशन का उपयोग कर सकते हैं
-
24*7 उपलब्धता: यह कैलकुलेटर 24*7 उपलब्ध है और बजाज हाउसिंग फाइनेंस की वेबसाइट पर इसे एक्सेस किया जा सकता है
प्रॉपर्टी पर लोन की EMI की गणना करने का फॉर्मूला
प्रॉपर्टी पर लोन (LAP) की EMI की मैनुअल रूप से गणना करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है और गलतियों का खतरा हो सकता है. आप तुरंत सटीक EMI राशि प्राप्त करने के लिए हमारे मॉरगेज लोन कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं. मॉरगेज लोन EMI कैलकुलेटर इस फॉर्मूला का उपयोग करता है:
EMI = [P x R x (1+R) ^N]/[(1+R) ^N-1]
इस फॉर्मूला में:
-
P का मतलब है कि उधार लिए जा रहे लोन की मूल राशि या मूलधन
-
R का मतलब है लागू ब्याज दर
-
N का मतलब है लोन की अवधि या चुकाई जाने वाली EMI की संख्या
आइए हम एक उदाहरण की मदद से गणना को समझते हैं.
उदाहरण:
कॉर्पोरेट कर्मचारी श्री अनुराग ने 12 वर्षों के लिए, प्रति वर्ष 7.10% की ब्याज दर पर ₹15 लाख का लोन लिया.
ऊपर दिए गए फॉर्मूला के आधार पर: EMI = [P x R x (1+R) ^N]/[(1+R) ^N-1] = 15,00,000 x 7.1 x [(1+7.1) ^144]/[(1+7.1)^144-1]
इस प्रकार, EMI = रु. 15,506 होगी
कुल ब्याज राशि = रु. 7,32,834
कुल देय राशि = रु. 22,32,834
प्रॉपर्टी पर लोन की EMI को प्रभावित करने वाले कारक
प्रॉपर्टी पर लोन की EMI पर तीन महत्वपूर्ण चीज़ें प्रभाव डालती हैं:
-
मूल लोन राशि: आपके द्वारा भुगतान की जाने वाली EMI कुल पुनर्भुगतान राशि का हिस्सा है और मूल राशि आपकी EMI का साइज़ निर्धारित करती है. इसलिए लोन की राशि जितनी अधिक होगी, आपकी EMI उतनी ही अधिक हो सकती है.
-
लोन पुनर्भुगतान अवधि: पूरी लोन राशि चुकाने में लगने वाला समय भी यह तय करने में अहम भूमिका निभाता है कि आप कितनी EMI चुकाते हैं. कम पुनर्भुगतान अवधि वाले उधारकर्ता बड़ी EMI चुकाते हैं, जबकि लंबी अवधि का मतलब छोटी EMI हो सकती है. ध्यान दें कि छोटी EMI राशि ज़रूरी नहीं कि आपके कुल ब्याज पर बचत करे.
-
ब्याज दर: आपकी प्रॉपर्टी पर लोन की ब्याज दर आपकी EMI की गणना करते समय विचार करने वाले सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है. अगर आपकी ब्याज दर अधिक है, तो आपकी EMI अधिक महंगी हो सकती है.
वेतनभोगी, प्रोफेशनल और स्व-व्यवसायी एप्लीकेंट प्रतिस्पर्धी दरों पर प्रॉपर्टी पर लोन का लाभ उठा सकते हैं और प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से अपनी EMI की गणना कर सकते हैं.
प्रॉपर्टी पर लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?
प्रॉपर्टी पर लोन लेने का प्रोसेस बहुत सरल है. लोन विवरण देख लेने और देय EMI का आकलन कर लेने के बाद, प्रॉपर्टी लोन के लिए अप्लाई करने के लिए ये चरण पूरे करें:
- प्रॉपर्टी पर लोन एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं और अपना निजी विवरण भरें, जैसे कि नाम, संपर्क नंबर और रोज़गार का प्रकार.
- लोन का प्रकार और अपनी आय का विवरण प्रदान करें.
- अपना पिन कोड और आवश्यक लोन राशि दर्ज करें.
- OTP दर्ज करने के बाद अगले चरण के लिए आगे बढ़ें और बाकी फाइनेंशियल और प्रॉपर्टी से संबंधित विवरण दर्ज करें.
- अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा करने के लिए 'सबमिट करें' पर क्लिक करें.
हमारे प्रतिनिधि 48 घंटों* में आपसे संपर्क करेंगे और आगे के चरण बताएंगे, जिनमें डॉक्यूमेंट सबमिट करना और सत्यापन शामिल है.
*नियम व शर्तें लागू.
अस्वीकरण
यह कैलकुलेटर सामान्य सूचना प्रयोजनों के लिए और केवल सामान्य स्व-सहायता प्लानिंग टूल के रूप में प्रदान किया गया है. इसे वित्तीय सलाह नहीं माना जाना चाहिए. कैलकुलेटर से प्राप्त परिणाम आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी के आधार पर केवल अनुमान हैं, और किसी भी लोन के वास्तविक नियम या शर्तों को ध्यान में नहीं लेते. कैलकुलेटर की सटीकता को सत्यापित करने की ज़िम्मेदारी यूज़र की होगी. वास्तविक लोन राशि विशिष्ट लोन प्रोडक्ट, ब्याज दरों, निजी आर्थिक परिस्थितियों और बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ('बीएचएफएल') द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर अलग हो सकती है.
इस कैलकुलेटर का उपयोग करके, यूज़र्स सहमत हैं कि उपरोक्त जानकारी पर निर्भरता रखना हमेशा यूज़र की एकमात्र ज़िम्मेदारी और निर्णय होगा और यूज़र्स इस जानकारी के किसी भी उपयोग का पूरा जोखिम उठाएंगे. किसी भी स्थिति में बीएचएफएल या बजाज ग्रुप, इसके कर्मचारी, डायरेक्टर या इसके एजेंट या इस वेबसाइट को बनाने, चलाने या प्रदान करने में शामिल कोई अन्य थर्ड पार्टी, उपरोक्त जानकारी पर यूज़र की निर्भरता से जुड़े किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, दंडात्मक, आकस्मिक, विशेष, परिणामी नुकसान (रेवेन्यू या मुनाफे की हानि, बिज़नेस या डेटा खोने सहित) या किसी अन्य हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे.
प्रॉपर्टी पर लोन का EMI कैलकुलेटर: सामान्य प्रश्न
EMI राशि, या समान मासिक किश्त, वह निश्चित मासिक राशि है, जिसे आप अपने लेंडर को तब तक चुकाते हैं, जब तक कि उधार ली गई राशि ब्याज सहित चुका नहीं दी जाती. पुनर्भुगतान अवधि के दौरान EMI का भुगतान किया जाता है. इसमें दो चीज़ें शामिल होती हैं - मूल लोन राशि और उस पर जमा ब्याज.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस पात्रता के आधार पर प्रॉपर्टी पर रु. 5 करोड़* या उससे अधिक राशि का बड़ा लोन प्रदान करता है. हम बहुत ही कम डॉक्यूमेंट मांगते हैं और डॉक्यूमेंट सत्यापन व अप्रूवल के 72 घंटों* के भीतर लोन राशि दे देते हैं.
प्रॉपर्टी पर लोन की EMI की गणना करने के लिए इन आंकड़ों का उपयोग होता है:
मूल लोन राशि: यह वह लोन राशि है जिसे आप उधार लेना चाहते हैं. बड़ी लोन राशि होने का मतलब है बड़ी मासिक किस्त (EMI).
अवधि: अवधि वह समय है जिसके दौरान आप लोन का पुनर्भुगतान करेंगे. कम पुनर्भुगतान अवधि का विकल्प चुनने वाले उधारकर्ता को, लंबी अवधि का विकल्प चुनने वाले एप्लीकेंट की तुलना में अधिक EMI का भुगतान करना होगा. एप्लीकेंट को अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों के आधार पर अपनी अवधि चुननी चाहिए.
ब्याज दर: प्रॉपर्टी पर लोन की EMI की गणना करते समय ब्याज दर सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है. उच्च ब्याज दर से EMI की राशि अधिक हो सकती है और आपकी कुल लोन संभावना को प्रभावित कर सकती है.
प्रॉपर्टी पर लोन के लिए EMI कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपको ब्याज, मासिक EMI और लोन की कुल लागत की गणना करने में मदद करता है. आप लोन राशि और अवधि को एडजस्ट करके अपनी EMI निर्धारित कर सकते हैं. आप प्रत्येक EMI के बाद, EMI के मूलधन और बकाया बैलेंस के बारे में भी जान सकते हैं.
लोन राशि, अवधि, और ब्याज दर को उनके संबंधित स्लाइडर पर एडजस्ट करें. आपको कुल ब्याज दर, EMI राशि और मूल राशि की जानकारी मिलेगी. आप पुनर्भुगतान शिड्यूल भी देख सकते हैं.
यह भी देखें








