प्रॉपर्टी पर लोन की ब्याज दरें

प्रॉपर्टी पर लोन (LAP) को प्रॉपर्टी लोन भी कहा जाता है, जो एक सिक्योर्ड लोन है, जिसमें आप अपनी प्रॉपर्टी को कोलैटरल के रूप में गिरवी रखकर फंड प्राप्त करते हैं. LAP लेते समय, ब्याज दर चेक करना समझदारी है, क्योंकि यह उधार लेने की कुल लागत को प्रभावित करता है. कम ब्याज दर से आपकी कुल पुनर्भुगतान राशि कम हो सकती है और अधिक दर आपके फाइनेंशियल दायित्व को बढ़ा सकती है. उधार लेने की लागत को कम करने के लिए, यह ज़रूरी है कि आप प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर प्रॉपर्टी लोन लें.

बजाज हाउसिंग फाइनेंस वेतनभोगी एप्लीकेंट के लिए मात्र 8.50%* प्रति वर्ष से शुरू होने वाली आकर्षक ब्याज दरों पर प्रॉपर्टी पर लोन प्रदान करता है. हम डॉक्यूमेंट जमा करने से 72 घंटों* में लोन राशि डिस्बर्स करते हैं.

आप मामूली फीस और शुल्क पर प्रॉपर्टी पर लोन का लाभ उठा सकते हैं. वेतनभोगी, प्रोफेशनल या स्व-व्यवसायी एप्लीकेंट नीचे दी गई प्रॉपर्टी लोन की ब्याज दरों पर हमारे अधिकतर ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए फ्लोटिंग रेफरेंस दर: 14.95%*

वेतनभोगियों और स्वरोज़गारी प्रोफेशनल के लिए ब्याज दर (फ्लोटिंग)

लोन का प्रकार प्रभावी ब्याज दर (प्रति वर्ष)
नया LAP 8.50%* से 11.00%*
LAP (बैलेंस ट्रांसफर) 8.50%* से 11.00%*

स्व-व्यवसायी व्यक्तियों के लिए फ्लोटिंग रेफरेंस दर: 16.13%*

स्वरोज़गारी या स्व-व्यवसायी एप्लीकेंट के लिए ब्याज दर (फ्लोटिंग)

लोन का प्रकार प्रभावी ब्याज दर (प्रति वर्ष)
नया LAP 9.30%* से 12.00%*
LAP (बैलेंस ट्रांसफर) 9.30%* से 12.00%*

ब्याज दरों की पूरी लिस्ट के लिए, कृपया यहां क्लिक करें.

ध्यान दें:

    प्रत्येक लोन के लिए ब्याज दर कई कारकों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाती है, जिनमें रोज़गार/प्रोफेशन का प्रकार, आयु, इंडस्ट्री का प्रकार और अन्य विवरण, आपका क्रेडिट स्कोर, क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों ('सीआईसी') द्वारा प्रदान किए गए कुल कर्ज़ और पुनर्भुगतान ट्रैक का रिकॉर्ड, कंपनी द्वारा उधार लिए गए फंड की लागत, संबंधित बिज़नेस सेगमेंट में क्रेडिट और डिफॉल्ट जोखिम, जिसका आप संचालन करते हैं, समान क्लाइंट का पिछला क्रेडिट परफॉर्मेंस, सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड लोन की मांग, लोन का टिकट साइज़/राशि, लोन की अवधि, लोकेशन की जांच और कलेक्शन परफॉर्मेंस, बीएचएफएल के साथ आपका मौजूदा संबंध और पुनर्भुगतान हिस्ट्री, आपकी घोषित और सत्यापित आय, उधारकर्ता के ग्रुप की फाइनेंशियल शक्ति, प्राथमिक कोलैटरल सिक्योरिटी का प्रकार और वैल्यू आदि शामिल हैं. ऊपर बताए गए वेरिएबल को मूल्यांकन और जोखिम ग्रेडेशन के लिए प्रमुख अंडरराइटिंग वेरिएबल माना जाता है. उपरोक्त वेरिएबल में बदलाव हो सकते हैं और पिछले पोर्टफोलियो के बने रहने और परफॉर्मेंस के अनुसार समय-समय पर इसे संशोधित किया जाता है, और इसलिए परिवर्तन के अधीन है.

प्रॉपर्टी पर लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क

फीस का प्रकार शुल्क लागू
प्रोसेसिंग फीस लोन प्रोसेसिंग की विभिन्न लागतों को कवर करने के लिए एप्लीकेशन चरण पर मामूली शुल्क लिया जाता है.
EMI बाउंस शुल्क पूरा विवरण जानने के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें
दंड शुल्क दंड शुल्क के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

EMI बाउंस शुल्क

लोन राशि शुल्क
₹50 लाख तक Rs.500
₹ 50 लाख से अधिक और ₹ 1.5 करोड़ तक Rs.750
₹ 1.5 करोड़ से अधिक और ₹ 10 करोड़ तक Rs.3,000
₹ 10 करोड़ से अधिक Rs.10,000

प्री-पेमेंट और फोरक्लोज़र शुल्क

  • व्यक्तियों के लिए फ्लोटिंग रेट लोन
  • सूक्ष्म और लघु उद्यम (एमएसई) उधारकर्ताओं को फ्लोटिंग दर का लोन***
विवरण टर्म लोन फ्लेक्सी लोन फ्लेक्सी हाइब्रिड लोन
आंशिक पूर्व भुगतान शुल्क शून्य शून्य शून्य
फुल प्री-पेमेंट शुल्क शून्य शून्य शून्य

  • बिज़नेस के उद्देश्यों के लिए गैर-व्यक्तिगत (एमएसई उधारकर्ताओं के अलावा) को फ्लोटिंग रेट लोन
  • फिक्स्ड रेट लोन (व्यक्तियों सहित सभी उधारकर्ता)

विवरण टर्म लोन फ्लेक्सी लोन फ्लेक्सी हाइब्रिड लोन
आंशिक पूर्व भुगतान शुल्क पार्ट पेमेंट राशि का 4%* तक शून्य शून्य
फुल प्री-पेमेंट शुल्क बकाया मूलधन पर 4% उपलब्ध फ्लेक्सी लोन लिमिट पर 4% फ्लेक्सी इंटरेस्ट ओनली लोन के पुनर्भुगतान अवधि के दौरान स्वीकृत राशि पर 4%*; और
फ्लेक्सी टर्म लोन अवधि के दौरान उपलब्ध फ्लेक्सी लोन लिमिट का 4%

*GST जो भी लागू हो, प्री-पेमेंट शुल्क के अलावा उधारकर्ता द्वारा देय होगा

***सूक्ष्म उद्यम और लघु उद्यम ("एमएसई") का वही अर्थ होगा, जो समय-समय पर संशोधित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (एमएसएमईडी) अधिनियम, 2006 के तहत परिभाषित किया गया है.

ध्यान दें: डुअल दर लोन (शुरुआती अवधि के लिए फिक्स्ड और फिर फ्लोटिंग) के मामले में, फोरक्लोज़र/पार्ट-पेमेंट शुल्क, फोरक्लोज़र/पार्ट-पेमेंट के दिन के अनुसार लोन की स्थिति (फिक्स्ड/फ्लोटिंग) के अनुसार लागू होंगे.

ध्यान दें: लागू फीस और शुल्क के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें.

प्रॉपर्टी पर लोन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस

बजाज हाउसिंग फाइनेंस से प्रॉपर्टी पर लोन लेने की एप्लीकेशन प्रोसेस आसान और सरल है. एप्लीकेंट को अपने अप्रूवल की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए, अप्लाई करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी पात्रता आवश्यकताएं पूरी करते हों. जब एप्लीकेंट प्रॉपर्टी पर लोन के पात्रता मानदंड पूरे कर लेते हैं, तो अप्रूवल और डिस्बर्सल काफी आसान हो जाता है.

  1. हमारे प्रॉपर्टी पर लोन एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं.
  2. पर्सनल, फाइनेंशियल और प्रॉपर्टी से संबंधित आवश्यक विवरण भरें.
  3. OTP दर्ज करने के लिए आगे बढ़ें और आवश्यक फाइनेंशियल विवरण दर्ज करें.
  4. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करें.

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के प्रतिनिधि आपसे 24 घंटों के भीतर संपर्क करेंगे*. लोन प्रोसेसिंग को तेज़ करने और अप्रूवल की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए मॉरगेज लोन प्रोसेस शुरू करने से पहले आवश्यक डॉक्यूमेंट तैयार रखें.

कम ब्याज दर पर मॉरगेज लोन का लाभ उठाने के सुझाव

कम ब्याज दर पर प्रॉपर्टी पर लोन का लाभ उठाने के लिए कुछ सुझाव इस प्रकार हैं:

  • अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखें
  • अगर आपके पास आय के अन्य स्रोत हैं, तो उच्च पुनर्भुगतान क्षमता दिखाने के लिए उनकी जानकारी दें

मॉरगेज लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले कारक

प्रॉपर्टी लोन की ब्याज दरें विभिन्न कारकों से प्रभावित होती हैं:

  • क्रेडिट स्कोर: उच्च क्रेडिट स्कोर से कम ब्याज दर का लाभ मिल सकता है, क्योंकि यह ज़िम्मेदार क्रेडिट व्यवहार को दर्शाता है​​​.
  • प्रॉपर्टी का प्रकार: सेल्फ-ऑक्युपाइड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर अक्सर कमर्शियल या नॉन-सेल्फ-ऑक्युपाइड प्रॉपर्टी की तुलना में कम ब्याज दरें लगती हैं​​

इन कारकों को ध्यान में रखकर उधारकर्ताओं को अनुकूल ब्याज दरों पर मॉरगेज लोन प्राप्त करने में मदद मिल सकती है.

*नियम व शर्तें लागू.

प्रॉपर्टी पर लोन के इंटरेस्ट रेट: आम प्रश्न

आप चुनी गई अवधि के लिए एडवांस पर देय कुल ब्याज की गणना करने के लिए प्रॉपर्टी पर लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं. बजाज हाउसिंग फाइनेंस EMI कैलकुलेटर को एक्सेस करें और देय राशि की सटीक गणना करने के लिए लोन राशि, पसंदीदा अवधि और लागू ब्याज दर सहित आवश्यक विवरण दर्ज करें. EMI कैलकुलेटर आपको देय EMI, कुल लोन राशि और एमॉर्टाइज़ेशन शिड्यूल भी प्रदान करता है.

हां, प्रॉपर्टी पर लोन वाले मौजूदा उधारकर्ता हमारे आकर्षक प्रॉपर्टी पर लोन बैलेंस ट्रांसफर विकल्पों के माध्यम से हमारी प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं. प्रतिस्पर्धी ब्याज दर प्राप्त करने की चाहत रखने वाले उधारकर्ता अपने लोन बैलेंस को बजाज हाउसिंग फाइनेंस में ट्रांसफर करने पर विचार कर सकते हैं. वे स्व-व्यवसायी एप्लीकेंट के लिए, पात्रता के आधार पर 9.30%* से शुरू होने वाली हमारी कम ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं.

वेतनभोगी और स्व-व्यवसायी, दोनों व्यक्ति बजाज हाउसिंग फाइनेंस से प्रॉपर्टी लोन का लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते वे नीचे दी गई आवश्यक पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हों:

पात्रता मानदंड वेतनभोगी एप्लीकेंट स्व-व्यवसायी एप्लीकेंट
राष्ट्रीयता और नागरिकता एप्लीकेंट को भारतीय निवासी होना चाहिए और उस शहर में प्रॉपर्टी का मालिक होना चाहिए, जहां हम सेवाएं प्रदान करते हैं एप्लीकेंट भारतीय नागरिक होने चाहिए और हमारे द्वारा संचालित किसी शहर में प्रॉपर्टी स्थित होनी चाहिए
आयु एप्लीकेंट की आयु 28 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए** एप्लीकेंट की आयु 25 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए**
रोज़गार का रिकॉर्ड एप्लीकेंट के पास पब्लिक/प्राइवेट कंपनी या एमएनसी के साथ कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए एप्लीकेंट के बिज़नेस की अवधि न्यूनतम 3 वर्ष होनी चाहिए

**लोन मेच्योरिटी के समय आयु की अपर लिमिट को ही आयु माना जाता है. इसके अलावा, प्रॉपर्टी प्रोफाइल के आधार पर एप्लीकेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा बदल सकती है.

हां, मौजूदा लोन चुकाते हुए भी प्रॉपर्टी पर लोन के लिए अप्लाई करना संभव है. आसान अप्रूवल के लिए आपकी इतनी क्षमता होनी चाहिए कि आप मौजूदा देय EMI के साथ-साथ नई EMI का भी भुगतान कर सकें. ध्यान दें कि आप वैसी प्रॉपर्टी का उपयोग करके प्रॉपर्टी पर लोन नहीं ले सकते हैं, जो पहले से ही किसी अन्य मौजूदा लोन के लिए गिरवी रखी गई है.

आप अपनी लोन पात्रता का बेहतर मूल्यांकन करने के लिए अपने क्रेडिट उपयोग रेशियो और आय की तुलना में निश्चित दायित्वों का रेशियो चेक कर सकते हैं. सटीक EMI के निर्धारण के लिए प्रॉपर्टी लोन पर लागू ब्याज दरें देखें और अपनी पुनर्भुगतान क्षमता का मूल्यांकन करें.

प्रॉपर्टी पर लोन पात्रता मानदंड के पेज पर पात्रता संबंधी सभी आवश्यकताओं के बारे में जानें. नौकरीपेशा लोग और स्व-व्यवसायी, दोनों प्रॉपर्टी लोन पात्रता कैलकुलेटर की मुफ्त सुविधा के साथ अपनी पात्रता के अनुसार अनुमानित लोन राशि जान सकते हैं. इस फाइनेंशियल टूल का उपयोग करना आसान है और पात्र लोन राशि जानने के लिए केवल कुछ आवश्यक विवरण दर्ज करने की ज़रूरत होती है.

पात्र वेतनभोगी, प्रोफेशनल और स्व-व्यवसायी एप्लीकेंट आकर्षक दरों पर प्रॉपर्टी पर लोन का लाभ उठा सकते हैं और पुनर्भुगतान अवधि में कुल राशि का पुनर्भुगतान कर सकते हैं जो अधिकतम 15 वर्ष तक हो सकती है. प्रॉपर्टी पर लोन की अवधि का उद्देश्य आसान पुनर्भुगतान शिड्यूल प्रदान करना है, जो आपकी फाइनेंशियल ज़रूरतों को पूरा करती है.

यह भी देखें

Apply Property Loan Online
6 मिनट 30 अप्रैल 2022 88

अधिक जानें

Calculate You Loan Against Property Emi Online
5 मिनट 30 अप्रैल 2022 44

अधिक जानें

Loan Against Property For Education
5 मिनट 30 अप्रैल 2022 77

अधिक जानें

Use Area Conversion Calculator Online
4 मिनट 30 अप्रैल 2022 66

अधिक जानें

प्री-अप्रूव्ड ऑफर